प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- कुंडा। प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र के फतूहपुर उपरहार गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह ने महेशगंज पुलिस को तहरीर दी। सात वर्ष पहले राम भवन निवासी अन्नावां महेशगंज के जमीन खरीदने को दो लाख 35 हजार रुपये दिए। आरोप है कि वह भट्ठा मालिक भीम त्रिपाठी के बहकावे में आकर जमीन का बैनामा करने से इनकार कर दिया। बैनामे के लिए दिए गए पैसे वापस मांगने पर वह जानलेवा धमकी दे रहे हैं। दिए गए पैसे को भूल जाने अन्यथा जान से हाथ धोने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित कुंदन कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राम भवन, भीम त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...