गोरखपुर, नवम्बर 12 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थानाक्षेत्र के सोरहिया टोला में बुधवार को बैनामे की जमीन पर बाउंड्रीवॉल कर रहे पिता-पुत्र पर एक राय होकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे और सरिया से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया और मामले की जांच शुरू की। नगर पंचायत वार्ड नंबर 18 निवासी शारदानंद गुप्त ने सोरहिया टोला में बैनामे की जमीन खरीदी थी। बुधवार को वे अपने पुत्र कृष्णमोहन गुप्त के साथ जमीन की बाउंड्रीवाल करवा रहे थे। तभी सुभाष चंद्र, मिथुन, सूरज, राकेश, सुभाष चंद्र की पत्नी और दो अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान उन्होंने पिता-पुत्र पर लाठी-डंडे, सरिया और ईंट से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर वे दोबारा जमीन ...