अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक बैनामा शुदा भूखंड पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है। शिकायत में मो.शकील खां पुत्र मो.इदरीस का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2019 में पहाड़गंज देवनागर स्थित एक भूखंड का बैनामा लिया था और नक्शा स्वीकृत करवा तीन कमरे बनवाए हैं। अदालत में विचाराधीन मो.शकील खां बनाम नरसिंह नरायन आदि में स्थायी निषेधाज्ञा जारी की गई है। बावजूद इसके विपक्षी राजेश कुमार निवासी पूरे हुसैन खां,जगदम्बा प्रसाद निवासी आबकारी भवन नाका चुंगी,बद्री प्रसाद निवासी उसरू,अमरनाथ निवासी ग‌द्दोपुर तथा संतोष व पवन कुमार ने एक अप्रैल सुबह गैराज का बोर्ड उखाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जो सीसीटीवी में कैद हुआ है। पूर्व में पेड़ काट लिया था और सीमेन्टेड दीवार तोड़ दी थी। मारपी...