सहारनपुर, फरवरी 4 -- कस्बे में कई वर्ष पहले काटी गई एक कॉलोनी में प्लॉट खरीदने वाले लोगों ने कॉलोनाइजर पर पूरे पैसे लेने के बावजूद बैनामा न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कॉलोनी के करीब 80 प्रतिशत प्लॉट बिक चुके हैं और कई खरीदारों से कॉलोनी कार्यालय में पूरी रकम जमा करा ली गई, लेकिन बैनामा कराने के नाम पर लंबे समय से टालमटोल की जा रही है। लगातार टालमटोल से नाराज ग्राहकों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब भारतीय किसान यूनियन क्रांति और भारतीय किसान यूनियन चौहान के नेतृत्व में दर्जनों लोग कॉलोनी में पहुंचे और कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राहकों का कहना है कि जिन लोगों ने उनसे पैसे लिए थे, उनमें से एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है। साथ ही रसूख के बल पर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। ग्राहकों का आरोप है कि बैनामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.