अलीगढ़, जनवरी 17 -- बैनामा के नाम पर लाखों ठगे, चार पर केस खैर, संवाददाता। एसडीएम न्यायालय से खेत के क्रय-विक्रय पर रोक लगी होने के बावजूद बैनामा कराने का झांसा देकर 35 लाख 96 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जनपद पलवल के गांव ततारपुर, थाना गदपुरी निवासी जितेन्द्र पुत्र दयाकिशन ने बताया कि बीते वर्ष 13 अक्टूबर को मोहित नामक युवक ने अरनी निवासी मायादेवी का 12 बीघा खेत बताकर उसे किसी अन्य किसान की भूमि दिखा दी। जबकि वास्तविक रूप से मायादेवी के खेत पर एसडीएम खैर न्यायालय द्वारा पहले से ही क्रय विक्रय पर रोक लगी हुई थी। पीड़ित के अनुसार 13 अक्टूबर को उसने अरविंद के खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर किए तथा स्टाम्प और अन्य खर्चों के नाम पर मोहित भारद्वाज व चिंटू को 5.96 लाख रुपये नकद दिए। बाद में खेत पर न्यायालयीन रोक होने के कारण बैनामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.