अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। छर्रा क्षेत्र की एक महिला से आरोपी ने बैनामा के नाम पर 1.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छर्रा निवासी नगमा बेगम पत्नी शकील अहमद के अनुसार नगला पटवारी निवासी आस मोहम्मद से सुबकरा में 45 गज के एक प्लॉट का बैनामा कराया था। बाद में पता चला कि आस ने झूठे तथ्यों के आधार पर गुमराह किया और जो प्लॉट दिखाया था, उसके स्थान पर दूसरे प्लॉट का बैनामा कर दिया। ऐसे में उसने बेगम के साथ 1.35 लाख रुपये लेकर जालसाजी व धोखाधड़ी की है। क्वार्सी इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.