बैनामा की रकम हड़पने का आरोप
हरदोई, मई 31 -- सांडी, संवाददाता। बेनीगंज क्षेत्र की एक वृद्धा ने अपने बहनोई पर खेत बिक्री से प्राप्त रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली बेनीगंज के गांव पप्तीपुर निवासी रामश्री पत्नी शिवराज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने 15 मई 2024 को गांव निवासी गुड्डू के नाम अपनी पांच बीघा कृषि भूमि का बैनामा 7.31 लाख रुपये में किया था। आरोप है कि बैनामा के बाद प्राप्त पूरी धनराशि उन्होंने अपने बहनोई को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए सौंप दी थी। बहनोई ने घर पहुंचकर रकम लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया। वृद्धा का आरोप है कि कई बार मांगने पर भी बहनोई टालमटोल करता रहा और अब वह रकम हड़पने की नीयत से पैसा नहीं लौटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.