गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- मोदीनगर। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव हदयपुर भंड़ौला निवासी रामेश्रीमला ने बीते दिन कृषि भूमि का दस लाख रुपये में सौदा किया था। उन्हें सात लाख का चेक दिया गया और बाकी रकम बैनामा के समय देने की बात तय हुई। आरोप है कि चेक वापस लेकर बैनामा करने का दबाव बनाया जा रहा और परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि जयकुमार और लवली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.