लखनऊ, दिसम्बर 17 -- ढेढेमऊ में भाजपा के बैनर-पोस्टर फाड़ने के विरोध पर दबंगों ने पार्टी के कार्यकर्ता अनुपम सिंह पर दो फायर झोंके। जब वह बच गया तो हमलावरों ने तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने चार नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, नवीनगर के ग्राम प्रधान पर हमलावरों को उकसाने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता अनुपम सिंह ने बताया कि वह पुरवा गांव के रहने वाले हैं। ढेढेमऊ गांव में पार्टी के बैनर पोस्टर लगे हैं। बुधवार शाम गोलू, ब्लैक गाजी, दानिश और कामिल समेत आधा दर्जन अन्य लोग पहुंचे। पार्टी के बैनर और पोस्टर फाड़ने लगे। विरोध पर उक्त लोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। गोलू ने तमंचा निकाला और दो फायर झोंक दिए। गोली बगल से निकल गई। यह देख उक्त लोग दौड़े और लात घूसों से जमकर पीटा। गोलू ने तमंचे की बट से ताबड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.