चक्रधरपुर, मई 9 -- चक्रधरपुर। एनएच 320डी के सोनुवा व चक्रधरपुर के बीच स्थित बैद्यमारा रेलवे फाटक को एनआई वर्क के कारण रेलवे द्वारा सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक करीब दस घंटे तक बंद रखने के कारण क्षेत्र को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेलवे द्वारा इसकी सूचना पूर्व में ही दे दी गई थी। काम पूरा होने के बाद करीब दो बजे रेलवे द्वारा उक्त फाटक को खोल दिया गया। जानकारी के मुताबिक बैद्यमारा रेलवे क्रासिंग के पास थर्ड लाइन पोल संख्या 325/15ए-17ए में सीएसएम मशीन द्वारा ट्रैक ट्रैपिंग कार्य किया गया। इस कारण फाटक को बंद किया गया था। हलांकि, रेलवे द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी, और छोटे और बड़े वाहनों को दूसरे मार्ग से भेजा जा रहा था। इस दौरान बीच बीच में गेट भी खोल दिया जा रहा था, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो सकें। इस ...