बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर लोगों ने मनाया जश्न
लातेहार, जून 21 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उनके राज्यसभा पहुंचने की खुशी में बालूमाथ सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने पटाखे फोड़े,मिठाइयां बांटी और इसे लातेहार जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। समर्थकों ने विश्वास जताया कि बैद्यनाथ राम राज्यसभा में लातेहार जिले समेत पूरे झारखंड की जनसमस्याओं,विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान ने कहा कि बैद्यनाथ राम के राज्यसभा पहुंचने से लातेहार जिले को नई पहचान मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि लातेहार का लाल अब दिल्ली में झारखंड और विशेष रूप से लातेहार जिले के विकास,जनहित और आधारभूत संरचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.