रांची, जून 25 -- रांची। झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम और भाजपा-एनडीए समर्थित निर्दलीय सांसद परिमल नथवानी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दोनों सांसदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान झामुमो सांसद बैद्यनाथ राम ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का आशीर्वाद भी लिया। शपथ लेने के बाद दोनों नेताओं ने अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया। बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बैद्यनाथ राम राज्यसभा ...