कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के बैद्यनाथ नगर में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर स्वयं लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली की सफाई और पेयजल की किल्लत को प्रमुख मुद्दा बताते हुए जल्द समाधान की मांग की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में लंबे समय से कई स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर परिषद जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, लाइट, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता में हैं और इन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। हर वार्ड में समान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.