देवघर, मार्च 19 -- झारखंड के देवघर में स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर बाबा बैद्यनाथ धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के सुरक्षाकर्मी वहां दर्शन करने आए भक्तों को बहुत बेदर्दी के साथ तेजी से आगे धकेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे भक्तों को ठीक से भगवान के दर्शन तक नहीं करने दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए आम भक्तों के साथ हो रहे इस दुर्व्यवहार के प्रति अपनी नाराजगी जताई। इस व्यवहार पर गुस्सा जताने वाले लोगों में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसके लिए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार और उसका समर्थन कर रही कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मंदिर की व्यवस्था के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.