पूर्णिया, मई 20 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया स्थित बैद्यनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल का विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विधायक को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की स्थिति इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति का विधिवत गठन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने विधायक को विद्यालय की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय का दर्जा मिलने के बावजूद विद्यालय में अब तक बाउंड्रीवाल, पर्याप्त भवन एवं विद्यालय तक पहुंचने के लिए समुचित सड़क की व्यवस्था नहीं है।

विधायक का आश्वासन ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने कहा कि यह उन...