बैद्यनाथपुर, छत्तीसी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन
देवघर, अप्रैल 27 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 24 के वैद्यनाथपुर छत्तीसी में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन सोमवार को उप महापौर टिप चटर्जी द्वारा फीता काटकर किया गया। वार्ड में खुले हेल्थ सेंटर से वार्ड के प्रत्येक निवासियों को स्वास्थ्य से जुड़ी बुनियादी सेवाएं मोहल्ले में ही उपलब्ध होंगी। इस संबंध में उप महापौर ने कहा कि वार्ड में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के खुल जाने से वार्डवासियों सहित अन्य जरुरतमंद लोगों को भी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। मोहल्ले में हेल्थ सेंटर खुलने से वार्डवासियों में काफी हर्ष है। उद्घाटन के साथ ही वार्डवासियों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी गयी है। इस दौरान बीपी, ब्लड सुगर एवं बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गयी। साथ ही आवश्यक दवाईयां नि:शुल्क दी गयी। इस अवसर पर वार्ड संख्या 24 के वार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.