देवघर, फरवरी 21 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह स्टेशन पर शुक्रवार को आरपीएफ, सीआईबी एवं आईपीएफ की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाते हुए बैद्यनाथधाम-क्यूल पैसेंजर ट्रेन में छापेमारी कर 13.5 लीटर अवैध शराब बरामद की और एक युवक को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन 'सतर्क' के तहत की गई है। आरपीएफ इंस्पेक्टर शिव शंकर सिंह ने बताया कि नियमित जांच के दौरान टीम की नजर चार पीले रंग के प्लास्टिक कंटेनर लिए एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। तलाशी लेने पर कंटेनरों के भीतर डिब्बों के नीचे छिपाकर रखी गई 10 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की (प्रत्येक 750 एमएल) तथा 8 बोतल रॉयल स्टैग डिलक्स व्हिस्की (प्रत्येक 750 एमएल) बरामद की गई। कुल 18 बोतल यानी 13.5 लीटर शराब की कीमत लगभग 14,360 रुपए आंकी गई है। बरामद शराब बैद्यनाथधाम-क्यूल पैसेंजर (ईएमयू) से बिहार ले जायी जा रही थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.