बैदराबाद स्टैंड के समीप नाला का ढक्कन खुला रहने से बना है जानलेवा
जहानाबाद, जून 3 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। बैदराबाद स्टैंड के समीप एनएच 139 के किनारे बने नाला पर ढक्कन कई जगहों पर नहीं लगाया गया। नाला खुला रहने के कारण कभी भी सड़क दुर्घटनाएं हो सकती है। बताते चले कि 139 के संपर्क पथ सरवा रोड के समीप नाला का ढक्कन खुला छोड़ दिया गया है। नाला खुले रहने के कारण स्थानीय लोगों के द्वारा उसमे कचरा डाल जा रहा है। जिसके कारण वहां दुर्गंध फैली रहती है। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, डॉक्टर अभय कुमार सहित अन्य ने बताया कि पूर्व में नाली का निर्माण हुआ था। उस समय संवेदक से ढक्कन लगाने के लिए आग्रह किया गया था लेकिन संवेदक किसी की बात नहीं सुनी। वहीं 139 पर परिवहन की अधिक भार उसमें भी तेज रफ्तार से परिचालन हो रहा है। ऐसे में सड़क के किनारे नाला खुला रहने के कारण किसी भी समय सड़क हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.