किशनगंज, अप्रैल 16 -- किशनगंज। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में किशनगंज शहर के उत्तरपाली स्थित बैथल मिशन सीनियर सेकेड्री स्कूल के छात्र- छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम रौशन किया है। बैथल मिशन स्कूल की प्राचार्या ए. कविता जुलियाना ने बताया कि स्कूल की छात्रा नाजिस नाज 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। जबकि सनीफ आमिर 90.8 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं नफीज हैदर 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पर रहे। माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि आगे लक्ष्य हासिल करने के लिए ईमानदारी से मेहनत करें, सफलता जरुर मिलेगी। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 10वीं परीक्षा: क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के जनुरैन मंजर को 94 प्रतिशत अंक मिले स्कूल में 10वी...