बैतूल, अप्रैल 16 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने मां-बेटे जैसे पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। नशे की लत में डूबे एक युवक ने पैसे नहीं मिलने पर अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना आमला थाना क्षेत्र की है जहा पर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर अंतिम संस्कार का प्रयास किया। वही पुलिस ने आरोपी को मोक्षधाम से गिरफ्तार किया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 14 अप्रैल को अंजनी उबनारे, निवासी सौंसर (जिला पांढुर्णा) ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी बहन शकुंतला गुजरे (62), निवासी बोडखी की शव यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि शव पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही आमला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुद...