देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल को चलाने एवं किसान हित से जुड़े मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों का धरना शुक्रवार को दो वर्ष 12वें दिन भी जारी रहा। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति एवं संयुक्त पंचायत निकाय मोर्चा व संयुक्त महामोर्चा के तत्वावधान में धरना स्थल पर नारेबाजी की गई। समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के बजट में बैतालपुर चीनी मिल के लिए प्रावधान नहीं किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री कई बार बैतालपुर चीनी मिल चलाने की घोषणा कर चुके हैं। सरकार द्वारा देवरिया के किसानों के साथ धोखा है, वहीं पंचायत चुनाव को मनमाने तरीके से कराने का काम किया जा रहा हैं, जबकि मूल पंचायती राज कानून लागू होने से जनता को सीधा लाभ होगा, वहीं सरकारी बोझ भी कम होगा। इस दौरान बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, विकास दुबे, मंजू चौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.