सोनभद्र, अप्रैल 22 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। मंगलवार को 132 केवी बैढ़न सब स्टेशन में अचानक आग लग गयी। आग लगने से पूरे शहर की विद्युत सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। करीब तीन घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग सब स्टेशन के यार्ड के अंदर लगी, जहां उपकरणों के बीच धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । सुरक्षा के मद्देनजर सभी फीडरों को बंद कर दिया गया , जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.