फिरोजाबाद, अगस्त 18 -- जसराना क्षेत्र में दस दिन पूर्व मायके से ससुराल आई विवाहिता का शव संदिग्ध परि​​स्थितियों में बैड पर पडा मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बकेबर के गांव फतेहपुरा निवासी 19 वर्षीय दीक्षा की शादी कस्बा जसराना के मोहल्ला टीकतपुरा निवासी आयुष उर्फ भोले के साथ 19 माह पूर्व हुई थी। दीक्षा ने मंगलवार की सुबह फंदे पर लटक कर जान दे दी। जानकारी मिलने पर ससुरालियों में हड़कंप मच गया। जब तक ससुराली कुछ कर पाते दीक्षा ने दम तोड़ चुकी थी। दीक्षा का शव बैड पर पडा छोड़ ससुरालीजन फरार हो गए। जानकारी मिलने पर लोगों ने मायके पक्ष के सा​थ ही पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने बताया महिला ने फंदे पर लटककर जान दी है। कार्रवाई की जा रही है। मायका पक...