बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चम्पावत, जुलाई 21 -- प्रकाश, पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में अंतर क्षेत्रक मुख्यालय बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन 55वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने किया। कमांडेट प्रताप ने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय, एसएसबी अल्मोड़ा व एसएसबी पीलीभीत के अंतर्गत आने वाली विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी बैडमिंटन और टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट अतुल कुमार राय, द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार रमण सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.