बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप: सिंधू और आयुष जीते, लक्ष्य बाहर, सात्विक-चिराग को वाकओवर
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारत के लक्ष्य सेन बुधवार को नई दिल्ली में बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के पुरुष एकल के दूसरे दौर में अमेरिका के गैरेट टैन के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और उभरते हुए स्टार खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदक विजेता लक्ष्य मेंस सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पूर्व विश्व जूनियर नंबर एक टैन की तेज गति, आक्रामक खेल और चकमा देने की रणनीति का सामना नहीं कर सके और 21-19, 19-21, 17-21 से हार गए। हार से निराश लक्ष्य ने कहा, ''यह बहुत कड़ा मुकाबला था। मेरे अंदर जितनी ऊर्जा थी, मैंने सब झोंक दी। तीसरे गेम में मैं शारीरिक रूप से भी थक चुका था। मैं उन्हें काफी श्रेय दूंगा, उन्होंने बहुत अच्छा खेल दिखाया। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.