अलीगढ़, अगस्त 10 -- अलीगढ़। वार्ष्णेय पहल के तत्वावधान में आयोजित पहल बैडमिंटन लीग (पीबीएल-3) 2026 का रोमांचक समापन हुआ। पुरुष सिंगल्स के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में अभिषेक बजाज ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शोहित वार्ष्णेय को सीधे सेटों में 21-14, 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। शोहित ने मुकाबले में कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अभिषेक के सटीक शॉट्स और बेहतर रणनीति के आगे उन्हें उपविजेता पद से संतोष करना पड़ा। वहीं, 36 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल में कमल जेपी और तरुण गुप्ता के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन में उम्मीद जगा रही नई पीढ़ी कमल जेपी ने तरुण को 21-19, 21-14 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले सेट में तरुण ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन ...