बैडमिंटन में सकौती की भूमि राणा ने जीता मेडल
मेरठ, सितम्बर 2 -- मेरठ के सुपर स्मेसर बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित चार दिवसीय यूपी स्टेट सबजूनियर बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में आईपीएल चीनी मिल सकौती कॉलोनी निवासी खिलाड़ी ने मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए गर्ल्स डबल कैटेगिरी में ब्रांज मेडल जीता। पदक विजेता खिलाड़ी के कोच सरोज ने बताया कि मेरठ में 29 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रशिक्षु अंडर 17 वर्ग मे प्रतिभाग कर गर्ल्स डबल में नोएडा निवासी प्रतिभागी को भूमि राणा ने 15-7 और 16-14 के अंतर से हराकर ब्रांज मेडल जीता। पदक विजेता खिलाड़ी के पिता अमित राणा आईपीएल चीनी मिल सकौती टांडा में उपगन्ना प्रबंधक है और मां बबीता राणा गृहणी है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आर्यन भट्ट ने जीता प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन डबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.