अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। अनूपशहर रोड स्थित इको विलेज एडवेंचर स्पोर्ट्स में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन नवनिर्मित बैडमिंटन व टेबल टेनिस हॉल के उद्घाटन के उपलक्ष्य में किया गया था। समापन समारोह में जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इको विलेज के संचालक हमजा, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मोहम्मद रेहान अहमद, मोहम्मद दानिश, मुजफ्फर, सफ्फान और नावेद अहमद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब अलीगढ़ में भी आधुनिक खेल सुविधाएं आम बच्चों के लिए उपलब्ध होंगी। उन्होंने एएमयू के टीटी प्रशिक्षक नावेद अहमद के तकनीकी सहयोग को भी सराहा। कार्यक्रम के दौरान 'स्मैश हिट एकेडमी' की घोषणा की गई, जहां बैडमिंटन और टेबल टेनिस की राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण...