बैडमिंटन में दमखम दिखाएंगे अनुज और साहिल
गोरखपुर, सितम्बर 23 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के लेडी प्रसन्न कौर इंटर कॉलेज बसडीला के नौवीं के दो छात्र अनुज यादव व साहिल यादव अंडर-14 गोराखपुर मंडल का प्रतिनिधत्व करने बरेली के लिए रवाना हुए हैं। 23 से 26 सितंबर तक बरेली में आयोजित विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन खेल में अंडर -14 अनुज यादव व साहिल यादव अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, गोरखपुर जिले से पीपीगंज के आदर्श अग्रहरि का भी चयन किया गया है। इससे पहले भी दोनो ने बैडमिंटन में मंडल व राज्य स्तरीय खेलो में शानदार प्रदर्शन कर मेडल अपने नाम कर चुके हैं। दोनों छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के लिए स्कूल प्रबंधक सरदार सुखदेव सिंह मजीठिया व प्रधानाचार्य डॉ दिनेश मणि त्रिपाठी ने शुभकामना दी है। यह भी पढ़ें- वाराणसी मंडल की टेबल टेनिस टीम बरेली रवाना
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.