बांदा, फरवरी 16 -- बबेरू संवाददाता। तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच चित्रकूट बनाम बांदा के मध्य खेला गया। चित्रकूट की टीम ने लगातार दो सेट के मैच जीत कर बांदा टीम को पराजित कर दिया। टूर्नामेंट के कप व पुरस्कार पर कब्जा किया। बबेरू तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन ने आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में बांदा और चित्रकूट की टीम फाइनल में पहुंची। चित्रकूट की टीम ने 21 अंक बनाकर बांदा की टीम को तीन अंक से पराजित कर दिया। दूसरे सेट के मैच में और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीम के खिलाड़ी एक-एक अंक जुटाने के लिए कड़ा संघर्ष किया। कई बार बराबर-बराबर अंक हो गए। चित्रकूट टीम के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन बाई डांस का करतब दिखाकर दो अंक से दूसरे सेट का मैच जीत लिया। टूर्नामेंट विजेता टीम चित्रकूट के खिलाड़ी उत्कर्ष व आदित्य को शील्ड, नगद ...