बैडमिंटन में कार्तिक और अनुपम बने विजेता
मेरठ, अगस्त 28 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में कुलपति डॉ.त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में शुक्रवार को तीन दिवसीय 'खेलेगा भारत-जीतेगा भारत' थीम पर खेल प्रतियोगिताएं आरंभ हुईं। कुलपति ने कहा कि राष्ट्रव्यापी अभियान से छात्र, कर्मचारी एवं शिक्षकों में खेल भावना उत्पन्न होती है। खेल प्रतियोगिताओं के तहत हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, योग और बैडमिंटन में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीएसडब्ल्यू डॉ. डीके सिंह के अनुसार पहले दिन बैडमिन्टन, दूसरे दिन सौ मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, बास्केटबाल और तीसरे दिन 30 अगस्त को योग एवं जागरुकता कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को बैडमिन्टन प्रतियोगिताओं में छात्रों से कार्तिक चौधरी, अनुपम पांडेय, फेकल्टी में डॉ.हरीश एवं डॉ.रविकांत, डॉ.बुद्धयश गौतम, डॉ.रविशंकर विजेता रहे। यह भी पढ़ें- साहिबगंज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.