नई दिल्ली, अगस्त 9 -- 2026 में उभरी भारतीय महिला बैडमिंटन की 'युवा ब्रिगेड', देविका-तन्वी-उन्नति के बाद अब अश्मिता चालिहा ने किया धमाका नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारतीय महिला बैडमिंटन लंबे समय से दो नामों के इर्द-गिर्द घूमता रहा है-साइना नेहवाल और पीवी सिंधु। लेकिन वर्ष 2026 भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में एक बड़े 'पीढ़ीगत बदलाव' के रूप में दर्ज हो रहा है। शुरुआत फरवरी में देविका सिहाग से हुई। उसके बाद इस माह तन्वी शर्मा और अब रविवार को अश्मिता चालिहा ने 'कोरिया मास्टर्स 2026' का खिताब जीतकर धमाका कर दिया।

हालांकि इनके बीच जुलाई में पीवी सिंधू ने जापान ओपन सुपर 750 जीतकर भारत को बड़ा खिताब दिलाया। खास बात यह है कि इस साल चार अलग-अलग भारतीय खिलाड़ियों ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के सुपर 300 या उससे ऊंचे स्तर के खिताब जीते। इसके अलावा, यह...