कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। विकासनगर स्थित जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका (जय नारायण विद्या मंदिर परिसर) में गुरुवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्त, जय नारायण विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता, शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में आराध्या शुक्ला ने फाइनल मुकाबले में आराध्या सिंह को 21-17 से पराजित कर खिताब जीता। ईशवी कटियार और पायल सैनी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में श्रेयस झा ने सूर्यांश गुप्ता को 21-02 से हराकर विजेता बने। वेदांश मिश्रा और रौनक कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.