बैडमिंटन में अंकित, तीरंदाजी में अक्षत अव्वल
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी। राष्ट्रीय खेल दिवस उपलक्ष्य में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को बैडमिंटन एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंकित निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंश सिंह ने द्वितीय तथा सत्यम पांडेय ने तृतीय स्थान पाया। तीरंदाजी के रिकर्व राउंड में अक्षत सिंह ने प्रथम तथा सर्वेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड राउंड में अंश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड में महेश पटेल प्रथम, अंकित निषाद द्वितीय तथा निहाल चौहान तृतीय स्थान पर रहे। महिला रिकर्व वर्ग में क्षवर्षा जटराणा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आरंभ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिहारीलाल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय खेल प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.