रुद्रपुर, सितम्बर 2 -- पंतनगर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंतनगर विश्वविद्यालय में बुधवार को पंत गौरव-2026 समारोह का शुभारंभ बैडमिंटन प्रतियोगिता से हुआ। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता व पंत भवन के मुख्य अभिरक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने पहला शॉट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कुलपति ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन के साथ शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पंडित गोविंद बल्लभ पंत के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह के तहत 10 सितंबर तक बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबल टेनिस, फोटोग्राफी, वाद-विवाद, चित्रकला, गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित ...