देहरादून, जनवरी 24 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोनिवि गढ़वाल मंडल की ओर से आयोजित चतुर्थ बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिया। जेपी ऐकेडमी में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों के इंजीनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला एकल स्पर्धा में जनपद देहरादून से इं हरिता गुसाई, पुरुष ओपन स्पर्धा में जनपद टिहरी से रोहित पंवार और पुरुष 50 प्लस स्पर्धा में देहरादून के ललित मोहन खत्री ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष (लोनिव) इं० राजेश चन्द्र शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान मुख्य अभियन्ता स्तर दयानन्द, रंजीत सिंह रावत और राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियन्ता मुकेश परमार बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इससे पूर्व, उद्घाटन समारोह में मह...