बरेली, मार्च 31 -- महानगर में हो रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गुए मुकाबलों में 70 प्लस वर्ग के युगल सेमीफाइनल में डॉ. नरेंद्र और यश की जोड़ी ने गौरव और सौरभ को 24-22, 13-21, 21-15 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका मुकाबला हेमंत रावत और उमा कांत की जोड़ी से होगा। वहीं एकल के आखिरी लीग मुकाबले में रोहन ने उमा कांत को 21-15, 15-21, 21-16 से हराकर जीत दर्ज की। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को तीन फाइनल मुकाबले और 40 प्लस वर्ग का एक सेमीफाइनल खेला जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल को 40 प्लस और 100 कंबाइन एज ग्रुप के शेष युगल फाइनल मैच आयोजित होंगे। प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश गौतम खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.