मैनपुरी, फरवरी 5 -- एबीवीपी द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कस्बा के एके इंटर कॉलेज के मैदान पर कराया गया। प्रतियोगिता एबीवीपी के नगर अध्यक्ष नीरज यादव व नगर मंत्री सक्षम गुप्ता के नेतृत्व में कराई गई। प्रतियोगिता में जीनियस इंटर कॉलेज के देवरिषि ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शशांक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को नीरज यादव व सक्षम गुप्ता व जिला संयोजक खेलो भारत अरुण कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान खिलाड़ियों व दर्शकों में उत्साह देखा गया। सक्षम गुप्ता ने कहा कि एबीवीपी द्वारा युवाओं में खेल भावना व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता कराई गई। आगे भी इस तरह के प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने एबीवीपी के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.