पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ज्ञान इंटर नेशनल स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा गौरी यादव ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में एकल एवं युगल दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक कबड्डी टीम ने गांधी स्टेडियम, पीलीभीत में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेपक टाकरा खेल में सुरभि कॉलोनी शाखा की छात्रा अवनी भारती ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, राजीव कुमार समेत काफी लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.