गया, अगस्त 29 -- गया कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग में शनिवार को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य रूप से बालक और बालिका वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग में आयुष राज विजेता और दिवाकर कुमार उपविजेता रहे। वहीं, बालिका वर्ग में ज्योत्सना विजेता और अंजली राज उपविजेता रहीं। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. धनंजय धीरज ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद जयंती पर खेल प्रतियोगिता आयोजित उन्होंने विद्यार्थियों से हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना के साथ प्रति...