बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए
फरीदाबाद, जून 6 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को सेक्टर-14 मानव रचना स्पोट्स अकादमी में 46वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के विभिन्न स्कूलों, खेल अकादमियों और क्लबों से आए पांच सौ से अधिक खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में अपने मुकाबले खेले। पहले ही दिन कोर्ट पर कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। चैंपियनशिप में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। सुबह से शुरू हुए मैच देर शाम तक चले। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबलों में खिलाड़ियों ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की, जबकि कुछ मैच बेहद संघर्षपूर्ण रहे और निर्णायक सेट तक पहुंचे। वहीं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.