बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंभ, खिताबी जंग जारी
बरेली, जून 17 -- डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को चार दिवसीय यूनेक्स सनराईस प्रथम राय बहादुर लाला शिव प्रसाद स्मारक अंडर 19 यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि शहर में शीघ्र ही खेलों से संबंधित टेबिल टेनिस, लॉन टेनिस इत्यादि में अभूतपूर्व प्रगति की जा रही है। एसोसिएशन अध्यक्ष डीएल खट्टर ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 19 जून तक चलेगी। सचिव अनिल मेहरोत्रा ने बताया कि संघ राष्ट्रीय, राज्य व जिले स्तर की प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित कराता आ रहा है। यह भी पढ़ें- बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंभ, खिताबी जंग जारी इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, पवन अग्रवाल, विष्णु शंकर शर्मा, हिमांक आदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.