बरेली, सितम्बर 22 -- बरेली में बुधवार से प्रदेश भर के स्कूली खिलाड़ियों के बीच बैडमिंटन और टेबल टेनिस का महासंग्राम शुरू होगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 23 से 26 सितंबर तक 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 18 मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स समेत लगभग 1200 लोगों के पहुंचने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को सुबह 11 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल और स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में खेले जाएंगे। बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रदेशभर से आने वाली टीमों के ठहरने के लिए शहर के 12 स्कूलों में व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के आवास और उनसे जुड़ी जिम्मेदारियां भी तय क...