बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उदघाटन उप जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। बांदा बनाम चित्रकूट के मध्य पहला मैच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चित्रकूट टीम ने मैच जीत लिया। बबेरू तहसील परिसर पर तहसील बार एसोसिएशन एवं दिशेंद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया के ने तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किा। उदघाटन उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार ने फीता काटकर किया। उदघाटन मैच चित्रकूट बनाम बांदा के मध्य खेला गया। मैच रेफरी शिवशंकर सिंह ने टॉस कराया। बांदा टीम ने टॉस जीतकर पहले सर्विस की। चित्रकूट ने पहले राउंड में 22, दूसरे राउंड में 21 अंक हासिल कर बांदा को पहले राउंड में दो अंक व दूसरे राउंड में एक अंक से पराजित किया। दूसरा मैच इंडियन बैंक बनाम बांदा के मध्य देर रात तक खेल जारी रहा। टूर्नामेंट...