गाजीपुर, जनवरी 27 -- मुहम्मदाबाद। दाऊदपुर ग्राम सभा में आयोजित इमरान खां मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। आमिर अफजल और तफसीर की जोड़ी ने फैसल खां और आदिल फरहान की जोड़ी को तीन सेटों के कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। तफसीर को 'मैन ऑफ द मैच' और आदिल फरहान को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया। मुख्य अतिथि, क्षेत्रीय विधायक मन्नू अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता आमिर अफजल ने स्थानीय खेल सुविधाओं की कमी को उजागर करते हुए इंडोर स्टेडियम की मांग की। विधायक ने कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना सिखाते हैं। ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा के साथ आसपास के ग्रामीण और नगरवासियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने अपनी प्रतिभा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.