मेरठ, अक्टूबर 3 -- राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन शुक्रवार को देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच 53 मुकाबले खेले गए। कोर्ट पर तेज स्मैश, सटीक ड्राइव और मजबूत रक्षात्मक खेल के बीच खिलाड़ियों ने अंतिम अंक तक संघर्ष किया। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर मुकाबले जीते और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिन के मुकाबलों में एडमास वर्ल्ड स्कूल ने प्रियदर्शनी स्कूल को 2-0, संपूर्णा केवी ने द गॉडियम स्कूल को 2-0, इंडियन पब्लिक स्कूल ने विद्या विजय बाल मंदिर को 2-1 और इंटरनेशनल इंडियन स्कूल ने सनबीम स्कूल को 2-1 से हराया। द इंडियन हाई स्कूल ने बुधा दल पब्लिक स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं द चॉइस स्कूल को राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के खिलाफ 2-0 से जीत मिली। जीआर इ...