मधेपुरा, मई 31 -- मधेपुरा निज संवाददाता बीपी मंडल इनडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय (बालक, बालिका) बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हो गया। बालक वर्ग अंडर-13 में विहान सिंह विजेता, अक्षत उपविजेता रहे। अंडर-15 मेंसुयश चौहान विजेता, केतन सोनी उपविजेता रहे।अंडर-17 में कुंदन कृष्णन प्रथम स्थान प्राप्त किया।डेर राज द्वितीय स्थान पर रहे। समापन समारोह में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर, लायंस क्लब के अग्रणी घोष, प्रीति यादव ने विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उप विकास श्री बसाक ने कहा कि खेल से शारीरिक मानसिक ओर बौद्धिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष इंद्रनील घोष ने की। यह भी पढ़ें- खेल--प्रशस्ति, अनायिका, अनविका और किमाया फाइनल में श्री घोष ने कहा कि आने वा...