बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल को कांस्य पदक
धनबाद, अगस्त 4 -- धनबाद। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल की अंडर-14 गर्ल्स बैडमिंटन टीम ने सीबीएसई क्लस्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल, गया में हुई थी, जिसमें विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। क्रेडो वर्ल्ड स्कूल का प्रतिनिधित्व कक्षा 4ए की छात्रा दिव्यांशी प्रकाश और कक्षा 8बी की छात्रा सृष्टि कुमारी ने किया। दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य तथा सभी शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई क्लस्टर-3 बैडमिंटन चैंपियनशिप: द डीपीएस के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक यह भी पढ़ें- स्टेट ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.