बैडमिंटन चैंपियनशिप में आरुष और राजन करेंगे यूपी का प्रतिनिधित्व
आजमगढ़, अगस्त 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। ओडिशा के भुवनेश्वर में 3 से 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली ईस्ट जोन इंटर-स्टेट टीम एवं व्यक्तिगत बैडमिंटन चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ियों और एक कोच का चयन उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है। सीनियर वर्ग में आरुष श्रीवास्तव और राजन यादव डबल्स मुकाबले में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जबकि प्रज्ञा राय को पहली बार प्रदेश टीम के कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खिलाड़ियों की मेहनत दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। आरुष श्रीवास्तव और राजन यादव लगातार कड़ी मेहनत और अभ्यास के दम पर प्रदेश की टीम में स्थान बनाने में सफल हुए हैं। दोनों खिलाड़ी डबल्स मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को पदक दिलाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।
प्रशिक्षण शिविर वहीं उत्तर प्रदेश टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.