उन्नाव, अप्रैल 29 -- उन्नाव, संवाददाता। बाईपास स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 7 वीं डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। यहां क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और कई वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। चैंपियनशिप का शुभारंभ जिला कल्याण अधिकारी अरुदनेश सुमन राय ने किया। जिला क्रीडाधिकारी मुकेश कुमार सबरवाल व कोषाध्यक्ष मयंक कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में आदित्य प्रजापति ने शानदार खेल दिखाते हुए अंडर-13 और अंडर-15 दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए। वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रवीण सिंह का प्रदर्शन शानदार रहा। बालक वर्ग अंडर-17 में चंद्रवीर सिंह ने अपूर्व वर्धन को हराकर ट्रॉफी जीती। अंडर-19 में प्रख्यात सिन्हा विजेता बने। यह भी पढ़ें- क्वार्टर, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.